• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सिद्धार्थनगर में कांग्रेस का झटका, प्रदेश सचिव ने थामा भाजपा का दामन

Posted on: Thu, 04, Apr 2024 6:32 PM (IST)
सिद्धार्थनगर में कांग्रेस का झटका, प्रदेश सचिव ने थामा भाजपा का दामन

सिद्धार्थ नगर, उ.प्र.। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पलायान का सिलसिला जारी है। सिद्धार्थनगर से भी ऐसी ही खबर आ रही है। यहां वर्षों से कांग्रेस पार्टी का नेतृत्व कर रहे सच्चिदानंद पाण्डेय ने कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। सच्चिदानंद पांडेय ने अपनी पत्नी श्रीमती कांति पाण्डेय को 2022 में डुमरियागंज विधानसभा से चुनाव लड़ा था, उन्हे कुल 2453 वोट मिले थे।

सच्चिदानंद पांडेय के भाजपा ज्वाइन करने के बाद डुमरियागंज प्रथम आगमन पर उनका फूल मालाओं से समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। वहीं, आज जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष कन्हैया पासवान, सांसद व प्रत्याशी बीजेपी जगदंबिका पाल, चंद्रेश उपाध्याय सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मीडिया से सच्चिदानंद पांडे ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में जाने से पहले हम सभी भाजपाई ही थे यहां डुमरियागंज में भाजपा को लाने वाले हम जैसे लोग ही थे। हमारी प्राथमिकता यही है कि इस बार हम सभी 370 सीटों से ज्यादा जीतें। कहा की इस देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों की सराहना कर रही है। आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष का अभी तक कोई चेहरा भी नहीं है। जनता के सुख दुख में सिर्फ भाजपा और भाजपा के लोग सहभागी बन रहे हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।