• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देवरिया में नहाते समय पन्द्रह वर्षीय नीलेश की डूबने से मौत

Posted on: Sun, 03, Sep 2023 6:10 PM (IST)
देवरिया में नहाते समय पन्द्रह वर्षीय नीलेश की डूबने से मौत

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम इमलिया के पन्द्रह वर्षीय निलेश की रविवार की सुबह नदी में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। पुलिस को सूचना मिलने पर गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए देवरिया भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार इमलिया निवासी नितेश पुत्र राम भारत उम्र 15 वर्ष अपने दो साथियों के साथ वैरिया स्थित मझने नाला मे रविवार की सुबह नहाने गया था जहां वह डूब गया और उसके साथियों ने अपने मित्र को बचाने की बहुत कोशिश की मगर असफल रहे। सूचना मिलते ही हल्का प्रभारी जयप्रकाश दुबे अपने हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर गोताखोर के साथ पहुंचे जहां लगभग दो घंटे बाद किशोर का शव मिला। मौके पर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।