• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पेड़ पर मिली लाश, हत्या की आशंका

Posted on: Thu, 06, Apr 2023 3:06 PM (IST)
पेड़ पर मिली लाश, हत्या की आशंका

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) बिजनौर के नगीना इलाके में एक व्यक्ति का अधजला शव पेड़ पर लटका मिला है। जानकारी मिलने पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस के आला अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को पेड़ से नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रहस्यमय परिस्थितियों में पेड़ पर टंगे शव की शिनाख्त करने के बाद पुलिस ने मौत का राज तलाशने के लिए जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दरसअल नगीना थाना क्षेत्र के गांव बघाला निवासी बलराज सिंह का गांव के जंगल में पेड़ पर जला हुआ शव लटका मिला है। घटनास्थल की ओर दौड़े परिजनों ने जब बलराज सिंह के शव को पेड़ पर लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस व डॉग स्क्वायड की टीम ने आसपास के जंगल में गहनता से जांच पड़ताल की।

बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक बलराज सिंह ने गांव निवासी विजय सिंह को एक महिला के साथ रंगरलिया मनाते रंगे हाथों पकड़ लिया था। समाज मे बदनामी से बचने के लिए विजय सिंह व उसके भाई ने बलराज सिंह को मौत के घाट उतार दिया। हालांकि बिजनौर एसपी नीरज कुमार यादव ने हत्या का पर्दाफाश करने के लिए टीम का गठन किया है और बलराज सिंह की मौत का राज तलाशने के लिए पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।