• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

भरूच में डबल मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

Posted on: Wed, 11, Jan 2023 2:49 PM (IST)
भरूच में डबल मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

भरुच गुजरात (बीके पाण्डेय)। झगडिया तहसील के जरोई गांव में रहने वाली अधेड़ महिला का शव उमरवा गांव के खलिहान में से ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने बरामद किया। जरोई गांव में रहने वाली पचपन वर्षीय सुमित्रा वसावा मंगलवार को बकरा चराने के लिए गई थी। देर रात तक महिला के घर पर नही आने पर परिवार के लोगो ने खोजबीन शुरु की। रात के समय महिला का शव उमरवा गांव के खलिहान में से हत्या की गई अवस्था में मिला। घटना की जानकारी पाते ही उमल्ला पुलिस स्थल पर आ गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की विवेचना पुलिस कर रही है। महिला की हत्या किसने की इसकी जांच पुलिस कर रही है।

एक दूसरे घटनाक्रम में भरुच शहर के भठियारवाड़ इलाके में बुधवार को विचित्र घटना घटी। पिता को कोर्ट केस में से भरुच। नेत्रंग तहसील के मोटा जाबुडा गांव में घर के सामने की जमीन के लिए भतीजे ने चाचा की हत्या कर दी। घटना की प्राथमिकी नेत्रंग पुलिस ने दर्ज की। मिली खबर के अनुसार नेत्रंग तहसील के मोटा जांबुडा गांव में रहने वाले रमेश वसावा की जमीन विवाद को लेकर उसके भतीजे हरेश वसावा ने छाती के हिस्से में जोर जोर से मुक्का मारकर व लकड़ी से पीट कर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में दुःख व्याप्त हो गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।