• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

शराब तस्कर से हफ्ता वसूलने वाले भाजपा नेता सहित 2 गिरफ्तार

Posted on: Thu, 16, Mar 2023 9:35 AM (IST)
शराब तस्कर से हफ्ता वसूलने वाले भाजपा नेता सहित 2 गिरफ्तार

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। शराब तस्कर के पास से हफ्ता वसूली के मामले में भरुच जिला भाजपा के नेता सहित दो लोगो को पुलिस ने गिरफ्तार किया। राजनीतिक लाभ लेकर वसूली करने का काम किया जाता था। वर्ष 2019 में महिला शराब तस्कर के पास से देशी दारु का हफ्ता लेने के लिए पकड़े गये दोनो आरोपी गये थे।

दोनो के खिलाफ वसूली, इज्जत लूटने का प्रयास व ऐट्रोसिटी के तहत मामला दर्ज किया गया था। दोनो ने घर में घुसकर कपड़ा फाड़ कर जाति विषयक गाली भी बकी थी। आमोद के भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जाविद मलेक व अक बेलिम हाईकोर्ट मे से तारिख लेकर गिरफ्तारी से बचते चले आ रहे थे। आमोद पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी वर्ष 2021 मे एक पूर्व विधायक ने वक्फ बोर्ड, हज कमेटी,अल्पसंख्यक वित्त निगम मे जाविद को सदस्य बनाने के लिए प्रदेश प्रमुख को सिफारिश भी की थी। भरुच जिला भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री जाविद मलेक सहित दो आरोपियों को आमोद पुलिस स्टेशन में तीन साल व चार माह पहले अपहरण, इज्जत लूटने का प्रयास व ऐट्रोसिटी केस मे पुलिस ने गिरफ्तार किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार