• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सिद्धार्थनगर में देखा गया मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसाण

Posted on: Sun, 18, Dec 2022 2:54 PM (IST)
सिद्धार्थनगर में देखा गया मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण का लाइव प्रसाण

सिद्धार्थ नगर 18 दिसम्बर। मिशन रोजगार के अन्तर्गत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन लखनऊ से वर्चुवल रूप से निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के अन्तर्गत उ0प्र0 लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित प्रदेश के 1395 प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों को पदस्थापन एवं नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। उन्होने चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापको को बधाई दिया।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न बोर्डों द्वारा होने वाली भर्ती प्रक्रिया में जातिवाद, भ्रष्टाचार को खत्म करते हुये निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से चयन की कार्यवाही की जा रही है। राज्य सरकार द्वारा विगत पांच से साढ़े पांच वर्षों में 5 लाख से अधिक युवाओं को प्रदेश के अन्दर सरकारी नौकरी देने में सफलता प्राप्त की है। प्रदेश के अन्दर 7 लाख से अधिक उद्यमियों को स्वतः रोजगार के माध्यम से जोड़ने का कार्य किया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर प्रधानमंत्री द्वारा भारत सरकार के अधीन विभिन्न विभागों में 10 लाख से अधिक नौकरी, रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।

प्रदेश के अन्दर बेहतरीन कानून व्यवस्था से सुरक्षा, दंगामुक्त प्रदेश बनाने का वातावरण दिया गया। मुख्यमंत्री ने चयनित प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापको को संदेश दिया कि आप सभी अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों का पूरे मनोयोग से निर्वहन करें जिससे अच्छे समाज का निर्माण हो और हमारा प्रदेश उत्तम प्रदेश बने। एनआईसी सिद्धार्थनगर में विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, प्रभारी जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य एवं जनपद के नवनियुक्त प्रवक्ता एवं सहायक अध्यापकों की उपस्थिति रही।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी