• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

CHC शोहरतगढ पहुंचा मंत्री समूह, अनुपस्थिति पर जाहिर की नाराजगी

Posted on: Mon, 02, May 2022 11:16 AM (IST)
CHC शोहरतगढ पहुंचा मंत्री समूह, अनुपस्थिति पर जाहिर की नाराजगी

सिद्धार्थ नगर 01 मई। प्राविधिक शिक्षा, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप मंत्री आशीष पटेल, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) परिवहन, उ0प्र0 सरकार दयाशंकर सिंह तथा राज्यमंत्री उच्च शिक्षा, उ0प्र0 सरकार श्रीमती रजनी तिवारी, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश द्वारा जिलाधिकारी संजीव रंजन तथा पुलिस अधीक्षक डा0 यशवीर सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोहरतगढ़ का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम उपस्थिति पंजिका को देखा गया। पाया कि आज जिसकी डियूटी है सभी लोग उपस्थित नही पाये गये। इस पर मंत्री प्राविधिक शिक्षा आशीष पटेल ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की। निर्देश दिया कि प्रत्येक दिन सभी डाक्टर व कर्मचारी समय से आये और लोगो का सही ढंग से इलाज करे। किसी भी व्यक्ति को कोई समस्या न हो। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था ठीक कराने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उप जिलाधिकारी नौगढ़ विकास कश्यप तथा अन्य संबधित अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।