• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

नगर निगम के 5 वार्डों में 4 ‘आप’ का, बीजेपी का खाता नही खुला

Posted on: Wed, 03, Mar 2021 2:11 PM (IST)
नगर निगम के 5 वार्डों में 4 ‘आप’ का, बीजेपी का खाता नही खुला

नई दिल्लीः दिल्ली में आम आदमी पार्टी को हराने या उसकी लोकप्रियता कम करने के बीजेपी के सारे प्रयास बेनतीजा दिख रहे हैं। नगर निगम के 5 वार्डों के उपचुनावों में भाजपा की करारी हार हुई है। पांच में 4 सीटें जीतकर ‘आप’ ने अपना रूतबा कायम रखा जबकि बीजेपी अपना खाता तक नही खोल पाई। कांग्रेस को एक सीट पर जीत मिली है।

ये वार्ड 62 एन शालीमार बाग नॉर्थ, 8 ई कल्याणपुरी, 2 ई त्रिलोकपुरी, 32 एन रोहिणी-सी और 41 ई चौहान बांगड़ हैं। इनमें से केवल चौहान बांगड सीट कांग्रेस के खाते में गयी है। कल्याणपुरी से ‘आप’ के धीरेंद्र कुमार 7,259 वोटों से जीते हैं, उनका मुकाबला भाजपा के सियाराम से था। शालीमार बाग नॉर्थ से ‘आप’ की सुनीता मिश्रा ने 2,705 वोटों से जीत दर्ज की। सिर्फ एक वार्ड चौहान बांगड से कांग्रेस के जुबैर अहमद जीते हैं। उन्होंने ‘आप’ के इशराक खान खो 10,642 वोटों से हराया। त्रिलोकपुरी में ‘आप’ के विजय कुमार ने भाजपा के ओम प्रकाश को 4,986 वोटों से मात दी। वहीं रोहिणी-सी से ‘आप’ के राम चंद्र ने भाजपा के राकेश गोयल को 2,985 वोटों से हराया। नतीजे आने के बाद दिल्ली के डिप्टी सीएम ने कहा भाजपा दिल्ली में विश्वास खो चुकी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।