• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मऊ में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 22

Posted on: Fri, 29, May 2020 8:40 AM (IST)
मऊ में फिर मिले 2 कोरोना पॉजिटिव, कुल संख्या 22

मऊ, ब्यूरो (सईदुज्ज़फर) जनपद में कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को प्राप्त रिपोर्ट में भी जनपद के दो लोग पॉजिटिव पाए गए। दोनों लोग गत दिनों मुंबई से आये थे। कलेक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों को जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि आज प्राप्त 30 रिपोर्ट में 2 पॉजिटिव व 28 लोग निगेटिव पाए गए।

उक्त दोनों लोग फतेहपुर मंडाव ब्लॉक के रहने वाले हैं। एक धर्मपुर गांव व दूसरा फतेहपुर मंडाव का रहने वाला है। दोनों मुंबई से वापस लौटे थे, जिनका 21 मई को सैंपल भेजा गया था। जिसमें से धर्मपुर गांव निवासी व्यक्ति पूर्व से ही जिला मुख्यालय पर कोरोन्टाइन सेंटर में रखा गया है। जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जानकारी देते हुए बताया कि अब तक जनपद में कुल 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए जिसमें एक व्यक्ति पूर्णतः स्वस्थ होकर अपने घर जा चुका है। आज जनपद के फतेहपुर मंडाव ब्लाक अंतर्गत धर्मपुर गांव को आठवां हॉटस्पॉट जोन बनाया गया। गौरतलब हो कि अब तक जनपद से 1238 लोगों के नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे गए थे। जिसमें से 791 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो गए, जबकि शेष लोगों के रिपोर्ट अभी आने बाकी हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां डीएम ने दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश जाति धर्म की राजनीति नही करती कांग्रेस- ज्ञानेन्द्र Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़