• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

कोलकाता में 60 साल पुराना माजेरहाट पुल गिरा, कई लोग दबे

Posted on: Tue, 04, Sep 2018 5:48 PM (IST)
कोलकाता में 60 साल पुराना माजेरहाट पुल गिरा, कई लोग दबे

कोलकाताः (पवन शुक्ल, ब्यूरो वेस्ट बंगाल) दक्षिण कोलकाता में 60 साल पुराना माजेरहाट पुल गिरने से इसके नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका है। मरने वालों के बारे में अभी सही जानकारी नही मिली है। लेकिन घटना जिस तरह भयानक दिखाई दे रही है, इसमें कई लोगों के मारे जाने का अनुमान है।

क्षतिग्रस्त पुल के नीचे कई गाड़ियां भी दबी हैं। इस हादसे में दबे लोगों को बचाने का काम तेजी से किया जा रहा है। वहीं रेलवे की तरफ से एक आधिकारिक जानकारी सामने आई है जिसमें कहा गया है कि इस हादसे में किसी रेलवे कर्मचारी, यात्रियों के मारे जाने की कोई खबर नहीं है। ये जानकारी पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारी रंजन महापात्रा ने दी है। खबर है कि 9 लोगों को सीएमआरआई अस्पताल ले जाया गया है। जबकि 5 गाड़ियां और एक मिनी बस इस दुर्घटना के चपेट में आईं हैं। घटना पर स्थानीय लोगों के मुताबिक 8-10 लोगों के पुल के नीचे फंसे होने की आशंका है। घटना के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आपदा प्रबंधन के साथ बातचीत की है। राहत-बचाव के काम में तेजी की पूरी कोशिश की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।