• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

तीन राज्यों में नाक में दम कर रखा था विक्की डोंगर ने

Posted on: Sat, 27, Jan 2018 11:25 PM (IST)
तीन राज्यों में नाक में दम कर रखा था विक्की डोंगर ने

श्रीगंगानगरः (विनोद सोखल) गैंगस्टरों की फायरिंग में पंजाब पुलिस के एसआई बलविन्द्र सिंह व एएसआई कृपाल सिंह घायल हो गये थे। दोनों को अबोहर के सरकारी अस्पताल में शुक्रवार रात को भर्ती करवा दिया गया था। पंजाब पुलिस के आला अधिकारी आज सुबह फिर घटनास्थल पर पहुंचे और घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली।

उल्लेखनीय है कि 10 लाख के इनामी मोस्टवॉन्टेड विक्की गौंडर ने पंजाब, हरियाणा, यूपी पुलिस की नाक में दम कर रखा था। वह पंजाब सहित कई राज्यों के लिए सिरददर्द बन गया था। कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके दो साथी प्रेमा लाहौरिया व सुखप्रीत के मारे जाने पर तीनों राज्यों की पुलिस ने राहत की सांस ली है। नाभा जेल से फरार होने के बाद विक्की सोशल मीडिया पर लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करवा कर पंजाब पुलिस को चैलेंज देता रहता था।

हिन्दुमलकोट थाने में घटना के सम्बन्ध में मुकदमा दर्जः हिन्दुमलकोट थाना पुलिस ने गांव पक्की के निकट लखविन्द्र सिंह की ढाणी में एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टरों के खिलाफ पंजाब पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पटियाला पंजाब पुलिस के सीआई विक्रमजीत सिंह पुत्र बलदेव सिंह की रिपोर्ट पर इनामी अपराधी गैंगस्टर विक्की गोंडर, प्रेमा लाहौरिया, सुखप्रीत सिंह व उसके साथियों के खिलाफ पुलिस पर जानलेवा हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। सीआई विक्रमजीत सिंह ने देर रात हिन्दुमलकोट पुलिस थाना को दी रिपोर्ट में बताया कि मोबाइल लोकेशन के आधार पर गैंगस्टर विक्की गोंडर व उसके साथियों के हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पक्की में लखविन्द्र सिंह ढाणी में होने की जानकारी मिली।

इस पर स्पेशल टीम ने यहां पहुंच कर विक्की गोंडर व उसके साथियों को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन पुलिस को देख कर कुख्यात अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा के लिए जबावी फायरिंग की, तो दस लाख रुपए का इनामी अपराधी व नाथा जेल ब्रेक से फरार हुए विक्की गोंडर, प्रेमा लाहौरिया की मौके पर ही मौत हो गई। गैंगस्टरों की ओर से की गई फायरिंग में पंजाब पुलिस का एसआई बलविन्द्र सिंह व एएसआई कृपाल सिंह घायल हो गये। विक्की गोंडर, प्रेमा लाहौरिया के तीसरे साथी सुखप्रीत सिंह की अबोहर ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई।

रात भर मौके पर पड़ी रही कुख्यात अपराधियों की लाशेंः पंजाब पुलिस की गोलियों से मारे गये अपराध जगत के बादशाह विक्की गोंडर व उसके साथी प्रेमा लाहौरिया की लाशें हिन्दुमलकोट पुलिस थाना क्षेत्र के गांव पक्की में लखविन्द्र सिंह की ढाणी में पड़ी रही। राजस्थान व पंजाब पुलिस का पहरा रात भर रहा। गांव में दशहत के साये में ग्रामीणों ने रात गुजारी। शुक्रवार शाम को यहां गैंगस्टरों व पंजाब पुलिस के बीच अंधाधुंध फायरिंग से ग्रामीण अपने घरों में दुबक गये थे। एनकाउंटर के दो घंटे बाद ग्रामीणों को पता चला कि यहां कुख्यात अपराधियों को पंजाब पुलिस ने मार गिराया है। राजस्थान व पंजाब पुलिस ने पूरी ढाणी को सील कर दिया था। आज सुबह फिर पंजाब व श्रीगंगानगर के आला अफसरों ने ढाणी में डेरा लिया था।

सीएम अमरिंदर सिंह ने दी बधाईः पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह गिल ने गैंगस्टर विक्की गोंडर तथा उसके दो साथियों का खात्मा करने के लिए पंजाब पुलिस को बधाई दी है। अमरिंदर सिंह ने कहा है कि पंजाब पुलिस को बधाई कि उसने कुख्यात गैंगस्टर विक्की गौंडर और उसके साथियों को मार गिराया। राज्य के डीजीपी सुरेश अरोरा को बधाई, खुफिया विभाग के डीजी और उनकी टीम को भी बधाई। अस्पताल परिसर में गैंगस्टर के चहेतों की भीड़ जुटीः पंजाब पुलिस की ओर से राजस्थान सीमा में किए गये एनकाउंटर में मारे गये गैंगस्टर विक्की गोंडर व प्रेमा लाहौरिया के चहेतों की भीड़ जिला अस्पताल में जुटी हुई है। दोनों के एनकाउंटर में मारे जाने पर इनके शव जिला अस्पताल में लाये जाने की सूचना मिलने पर पंजाब से बड़ी संख्या में लोग आज सुबह ही यहां पहुंचने लगे थे।

पुलिस ने ऐहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में आरएएसी व सदर पुलिस को यहां तैनात कर दिया। पंजाब से लग्जरी गाडिय़ों में दर्जनों लोगों का जमावड़ा अस्पताल में था। यह लोग अपने परिचित गैंगस्टर विक्की गोंडर व प्रेमा लाहौरिया के शव का यहां इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने भीड़ को मोर्चरी की तरफ जाने से रोक दिया। बाहरी लोगों की भीड़ के चलते यहां आने वाले मरीजों व उनके परिजनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।