• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

कैदी की मौत, आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग

Posted on: Thu, 22, Mar 2018 10:09 AM (IST)
कैदी की मौत, आक्रोशित भीड़ ने थाने में लगाई आग

अरवल (राजेश कुमार साहु) बिहार के अरवल जिले स्थित कलेर पुलिस थाने में कैद आरोपी की मौत का मामला बढ़ता जा रहा है। जानकारी के मुताबिक हिरासत में बंद आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। कैदी की मौत की जानकारी जैसे ही गांव वालों को मिली वो आक्रोशित हो गए। भारी संख्या में लोग थाने पहुंचे और हंगामा करने लगे।

देखते ही देखते थाने परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी होने लगी। हालातों को बिगड़ता देख पुलिसकर्मी थाना छोड़कर भाग निकले। मृतक कलेर थाने के ठाकुर बीघा गांव का रहने वाला बबन साव है। पुलिस के मुताबिक मृतक ने थाने के हाजत में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

संदेहास्पद मौत की जानकारी के बाहर आते ही स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मृतक पूर्व में कई बैंक डकैती में नामजद अभियुक्त भी रहा है। हाजत में हुई मौत से भड़के लोगों ने हंगामा किया। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाहन को आग के हवाले कर दिया। भीड़ द्वारा गाड़ी में लगाई गई आग के बाद पुलिसकर्मी थाना छोड़ कर फरार हो गये इस दौरान थाने पर उपद्रवियों का कब्जा रहा। मामले की नजाकत को देखते हुए जिला पुलिस को थाने में अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात करना पड़ा है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट