• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

देवर भाभी ने आत्महत्या कर ली

Posted on: Wed, 06, Dec 2017 9:47 AM (IST)
देवर भाभी ने आत्महत्या कर ली

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) चूनावढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के गांव 23 एमएल किरोही में देवर भाभी ने एक ही पेड़ से लटक कर फांसी लगा ली। दोनों के शवों का आज जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। चूनावढ़ पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पवन कुमार नायक पुत्र ओमप्रकाश नायक निवासी 9 एमएल व सुनीता देवी पत्नी राजकुमार निवासी 2 बी के रूप में हुई है। दोनों रिश्ते में देवर भाभी लगते थे। बीती रात दोनों अपने घर से निकल कर 23 एमएल किरोही में स्थित एक खेत में पहुंचे। वहां दोनों ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि सुनीता का पति बीते 2 वर्ष से गायब है। ऐसे में पवन नायक का उनके घर आना-जाना हो गया। दोनों में अवैध संबंध बन गये। अज्ञात कारणों के चलते दोनों ने आत्महत्या कर ली।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।