• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

धूमधाम से मना पर्यटन पर्व

Posted on: Mon, 16, Oct 2017 4:39 PM (IST)
धूमधाम से मना पर्यटन पर्व

नैनीतालः (कुंदन शर्मा) सरोवर नगरी में पर्यटन पर्व धूमधाम से मनाया गया। पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार व पर्यटन मंत्रालय उत्तराखण्ड सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक मल्लीताल फ्लैट्स में योगाभ्यास कराया गया। जिला प्रशासन पर्यटन विभाग नेहरू युवा केन्द्र व आर्ट ऑफ लिविंग संस्था द्वारा योगाभ्यास में लगभग 450 स्कूली बच्चों, अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक दीपक गुप्ता, मीनाक्षी जोशी, कामना कम्बोज, रेशमा टंडन, पूजा शाही, ज्योति सिंह द्वारा योगाभ्यास कराया गया।

जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी ने कहा कि पर्यटन पर्व का मुख्य उद्देश्य पर्यटनको बढावा देना है। हमारा प्रयास है कि यहां ज्यादा ज्यादा से पर्यटक आये। इसके लिये पर्यटक स्थलों को विकसित किया जायेगा साथ ही पर्यटक स्थलों में अधिक से अधिक सुविधाऐं उपलब्ध कराई जायेंगी उन्होंने बताया कि पर्यटन पर्व के अवसर पर नौकुचियाताल में 127 सैलानियों को निःशुल्क पैराग्लाडिंग कराई गई। योगाभ्यास उपरान्त सम्बोधित करते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रकाश चन्द्र ने कहा कि योग विद्या बहुत प्राचीन है। योग से शारीरिक एवं मांनसिक क्रियाओं का स्वस्थ संचालन होता है। प्रतिदिन योग करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को फायदा होता है। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन जीवन पद्धति है। आज पूरा विश्व योग के प्रति आकर्षित है। उन्होंने कहा कि योग को पर्यटन से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे पर्यटन को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

पर्यटन पर्व के अवसर पर प्रातः 6 बजे से अपर जिलाधिकारी बीएल फिरमाल व अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा के नेतृत्व में ठंडी सड़क, क्रियाघर, बाल्मिकी एवं पंत पार्क, रूकुट कम्पाउण्ड में सफाई अभियान चलाया गया। दोपहर 12 बजे से बोट रेस एवं झॅाकियों का आयोजन किया गया जिसमें सुन्दर कुमार, सचिन कुमार प्रथम, नूर अहमद, नीरज कुमार द्वितीय, राम सिंह बिष्ट, खड़क सिंह चैहान तृतीय स्थान पर रहे। बोट हाउस पार्क में बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सीनियर वर्ग में सैंट जेवियर के अमन भारती प्रथम, सनवाल स्कूल के बलबीर सिंह द्वितीय, सैंट जेवियर के अरूण सिंह तृतीय स्थान पर रहें इसी तरह जूनियर वर्ग में भारतीय शहीद सैनिक के राहुल कुमार प्रथम, मोहन लाल साह बालिका की खुशी शर्मा द्वितीय, सैंटमैरी की अवनीश जोशी तृतीय जबकि सब जूनियर वर्ग में उमा भारतीय स्कूल की आइसी शैली प्रथम, सरस्वती शिशु मन्दिर की जयनिशा द्वितीय व मदर हार्ट स्कूल की मानस सिंह तृतीय स्थान पर रहे। साथ ही फ्लैट्स में अन्तर विद्यालयी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए।

इसके उपरान्त सांय संस्कृति विभाग के पंजीकृत दलों द्वारा कुमाऊँनी, गढ़वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। गीत नाट्य प्रभाग सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के सांस्कृतिक दल द्वारा राजस्थानी गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया गया। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला द्वारा प्रस्तुति दी गई। तत्पश्चात् इण्डोफ्यूजन बैण्ड, मोना भट्ट, गोविन्द दिगारी द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही गीत सुनाए गये जिनको दर्शकों द्वारा बहुत सराहा गया, दर्शक झूमे। जिलाधिकारी दीपेन्द्र कुमार चैधरी के साथ ही अन्य अधिकारियों द्वारा झील में दीपदान किया गया। पर्यटन पर्व पर नैनीताल शहर में छोलियॉ दलों द्वारा प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में डीआईजी पूरन सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी हरवीर सिंह, बीएल फिरमाल, अपरपुलिस अधीक्षक हरीश चन्द्र सती, केएमवीएम जीएम त्रिलोक सिंह मर्तोलिया, उपनिदेशक पर्यटन जेसी बेरी, ईओ नगरपालिका रोहिताश शर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट अभिषेक रूहेला, पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय थापा, नेहरू युवा केन्द्र मंजू टोलिया, अधिशासी अभियन्ता सीएस नेगी, डीके शर्मा, गिरधर मनराल, पीएस मनराल सहित अनेक अधिकारी व गणमान्य उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in बीईओ ने किया बाल वाटिका कक्ष का उद्घाटन