आगरा में छापेमारी मे मिला 66 कुन्तल पॉलीथिन, एक गिरफ्तार
आगरा में छापेमारी मे मिला 66 कुन्तल पॉलीथिन, एक गिरफ्तार
आगराः आगरा में बीते दिनों नगर निगम ने एक परिवहन कंपनी के गोदाम पर छापा मारा। इस दौरान वहां से 66 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन के बैग जब्त किये गए। एक अधिकारी ने बताया कि ये सारे पॉलीथिन दो ट्रकों में भरकर गुजरात से फ्रीगंज क्षेत्र के गोदाम तक लाये गए हैं। इनमें से 34 क्विंटल पॉलीथिन यहां स्थित दुकानों पर बेच दी गयीं जबकि, बाकी बची 66 क्विंटल पॉलीथिन को गोदाम में भेज दिया गया। गोदाम के मालिक नंद किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, आगरा में 20 माइक्रोन से कम लंबा पॉलीथिन बैग प्रतिबंधित है। पॉलीथिन बैग को प्रदूषण फैलने का मुख्या कारण माना जाता है, जो नालियों और सीवेज में पानी के बहाव में बाधा बनते हैं और यमुना में जाकर उसे भी दूषित करते हैं।