सड़क पर कोहराम, सड़क पर भिड़े सांड़
इलाहाबाद : यूपी के इलाहाबाद में सड़क पर तब कोहराम मच गया जब दो सांड आपस में भिड़ गए। सांडों की इस लड़ाई से भगदड़ मच गई, इस दौरान कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा।
इनकी लड़ाई लगभग 20 मिनट तक चली कई लोगो ने इनकी लड़ाई ख़त्म करने ले लिए प्रयास किया पर सभी असफल रहे। आवारा जानवरों को पकड़ने का दम भरने वाले नगर निगम को लोगो ने सुचना दी उसके बावजूद निगम का कोई भी कर्मचारी इन जानवरों को पकड़ने के लिए वहां नही पंहुचा।
जबकि नगर निगम समय समय पर अभियान चलाकर आवारा जानवरों को पकड़ने का अभियान चलता रहता है। लेकिन निगम के कर्मचारी अभियान के दौरान आवारा जानवरों को पकड़ने बजाये लोगो की दुधारू पशुओं को पकड़कर इसी बहाने लोगो से वसूली करते रहते है जिसका खामियाजा आज कर्नलगंज इलाके के इन छात्रों और राहगीरों को चुकाना पड़ा इस दौरान सांडो की लड़ाई की चपेट में आने से कई राहगीर भी घायल हो गए।