अन्तिम व्यक्ति के विकास से होगा देश का विकास
गोण्डा: यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने कहा है कि समाज के अन्तिम पायदान तक विकास पहुंचने से ही देश का विकास होगा। उत्तर प्रदेश के स्कूल नकल के लिए बदनाम हैं। यह सब अनुशासन की कमी से होता है। उन्होंने कहा कि तरक्की के लिए अनुशासन जरूरी है। राष्ट्रीय स्वयं संघ के स्कूलों में आतंकवाद नहीं बल्कि अनुशासन पनपता है। शिक्षा आज के जमाने में व्यापार बनता जा रहा है। डिग्री पैसों से मिल रही है। नाईक आज यहां राष्ट्रीय कुश्ती चैम्पियनशिप समारोह के उद्धाटन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अन्तिम पायदान तक विकास लाभ मिलने से ही देश आगे बढेगा। नाईक ने कहा कि कुश्ती का आयोजन महाभारत और रामायण काल से ही भारत में होता था। देश का नाम कुश्ती खेलने वालों के 10 देशों में शामिल है।