• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

काॅम्बिंग कर दिया सुरक्षा का भरोसा

Posted on: Sat, 26, Mar 2016 3:46 PM (IST)
काॅम्बिंग कर दिया सुरक्षा का भरोसा

चंदौली: पुलिस अधीक्षक अमित वर्मा के आदेशानुसार 26 मार्च को चैकी प्रभारी चन्द्र प्रभा के नेतृत्व मे जिला पुलिस, पीएसी तथा सी.आर.पी.एफ. द्वारा संयुक्त रूप से चन्दौली के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में काम्बिंग व डिमांट्रेशन किया गया।

पुलिस टीम चन्द्रप्रभा चैकी थाना नौगढ़ क्षेत्र के गुठौली तथा कोलरवा के जंगलो में गयी, यहां के लोगों को किसी भी प्रकार की नक्सल से सम्बंधित कोई जानकारी या सूचना प्राप्त होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करने हेतु कहा गया।

साथ ही साथ पुलिस अधिकारियो के नम्बर लिखित विश्वास पर्ची भी दी गयी जिससे वे जरूरत पड़ने पर तत्काल पुलिस की मदद ले सकें।

उन्हे इस बात का भरोसा दिया गया कि पुलिस सदैव आप सबकी सुरक्षा एवं सहयोग हेतु तत्पर है तथा आपकी सभी परेशानियों का समाधान किया जायेगा।

चन्दौली जनपद को नक्सल मुक्त कराने तथा यहाँ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के लोगों को जागरुक करने के लिए पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा निरन्तर प्रयास किया जा रहा हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट