• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आवारा सांड ने छीन लिया मां से उसका लाल

Posted on: Sat, 28, Dec 2019 10:10 PM (IST)
आवारा सांड ने छीन लिया मां से उसका लाल

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) रायबरेली के महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के कुसुढी सागरपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर अपने दरवाजे खेल रहे दो सगे भाई सामने से सांड़ आता देख घबरा गए। वे जान बचाने को भागे और घर के पास ही कुएं में गिर गए। ग्रामीणों ने आननफानन में उन्हें बाहर निकाला मगर, तब तक एक मासूम की जान जा चुकी थी। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में बेसहारा मवेशियों पर कार्रवाई न होने को लेकर खासा आक्रोश दिखा।

उक्त गांव निवासी राम नवल के बेटे ऋतिक (6) और नितिन (3) अपने घर के सामने खेल रहे थे। तभी अचानक एक सांड़ उन्हें अपनी ओर आता दिखा। बच्चे डर गए। वे जान बचाने के लिए भागे। सांड़ तो उनसे दूर रह गया मगर, दोनों एकाएक वहीं बने कुएं में गिर गए। एक साहसी युवक कुएं में उतरा। उसने दोनों बच्चों को कुएं से बाहर निकाला। तब पता चला कि नितिन की मौत हो चुकी है। ऋतिक कुछ देर में सामान्य हो गया। घरवालों ने शाम को ही गांव में मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। ग्रामीणों की माने तो उक्त सांड हमेशा गांव में उत्पात मचाया करता है, और उसके साथ ही अन्य मवेशी भी फसलों को खासा नुकसान पहुचाते रहते है, फिर यही मवेशी आबादी में आकर भी जगह जगह घूमा करते है। लेकिन जब उक्त मामले में कोतवाल लालचन्द्र से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने घटना की जानकारी न होने की, बताते हुए पल्ला झाड़ लिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।