• Subscribe Us

logo
22 मई 2024
22 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शिविर में बताया गया योग का महत्व

Posted on: Fri, 21, Jun 2019 5:09 PM (IST)
शिविर में बताया गया योग का महत्व

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के करीमुद्दीनपुर थानान्तर्गत डालिम्स सनबीम गांधीनगर में विश्व योग दिवस के अवसर पर करे योग रहे निरोग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रिंसिपल मोहम्मद शोएब ने कहा की वर्तमान समय में हम सभी के लिए योग जरूरी है।

इसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। यह जन जन के स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। वर्तमान समय में अपनी व्यस्त जीवन शैली के कारण लोग मन को शांत करने के लिए योग करते हैं। योग से न केवल व्यक्ति का तनाव दूर होता है बल्कि मन और मस्तिष्क को भी शांति मिलती है। आज बहुत से लोग मोटापा, सुगर, सावाइकल सहित तमाम रोगों से परेशान हैं, उनके लिए योग बहुत ही फायदेमंद है।

उपस्थित सभी लोगों को योग प्रशिक्षक अरूण जायसवाल के द्वारा अनेक योगासनों का अभ्यास कराया गया। इस योग कार्यक्रम में मोहम्मद शोएब प्रिंसिपल. दिवाकर पाण्डेय. मधुकर पाण्डेय.अमित राय कोआर्डिनेटर. विनोद शर्मा डी आइ सी. अंकित राय. अवनीश राय मिंकू.अरूण जायसवाल. नरायण जी वर्मा. मुकेश राय.ज्ञान जी. उदय कुमार टाईगर. निधि सिंह.ज्योति पाण्डेय. सावित्री राय. पिंकी पाण्डेय. शशि भूषण राय. पूजा सिंह. नेहा राय. अमित सिंह शेरू. प्रिंस राय.समस्त स्टाफ के लोग भाग लिए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।