• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

देश के सबसे बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में फंसा पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा का परिवार, पीएम मोदी रेपिस्ट के लिये मांग रहे वोट

Posted on: Tue, 30, Apr 2024 10:29 PM (IST)
देश के सबसे बड़े हाई प्रोफाइल सेक्स स्कैंडल में फंसा पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा का परिवार, पीएम मोदी रेपिस्ट के लिये मांग रहे वोट

नेशनल डेस्कः 26 अप्रैल 2024 को कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट पर वोट डाले गए। यहां से पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के 33 साल के पोते प्रज्ज्वल रेवन्ना चुनाव लड़ रहे हैं। वोटिंग से पहले सोशल मीडिया पर उनके 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो वायरल हुए। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं। और प्रज्वल उनका वीडियो शूट कर रहा है। बीजेपी नेता देवराज ने दावा किया कि प्रज्ज्वल के पेन ड्राइव में 200 से ज्यादा अश्लील वीडियो हैं। फिलहाल प्रज्ज्वल वोटिंग के बाद जर्मनी रवाना भाग गया।

पूरा मामला जानने के लिये सबसे पहले जानते हैं पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के परिवार से जुड़े सेक्स स्कैंडल की कहानी। रेवन्ना के घर काम करने वाली मेड ने 67 साल के एचडी रेवन्ना और उनके बेटे 33 साल के प्रज्ज्वल रेवन्ना के खिलाफ 28 अप्रैल को केस दर्ज करवाया है। महिला मेड का आरोप है कि एचडी रेवन्ना पत्नी की गैर मौजूदगी में उसे और अन्य महिला कर्मचारियों को कमरे में बुलाते रहते हैं। रेवन्ना के घर में 6 महिला कर्मचारी काम करती हैं।

इतना ही नहीं, देवगौड़ा के पोते और एचडी रेवेन्ना के बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना के घर में आने पर वहां काम करने वाली सभी महिलाएं डरी और सहमी रहती हैं। महिला के मुताबिक, जब रेवन्ना की पत्नी घर पर नहीं होती थीं, तब वो स्टोर रूम में बुलाते थे और फल देने के बहाने बैड टच करते थे। साड़ी के पिन निकालकर यौन शोषण करते थे। वहीं, जब महिलाएं किचन में काम करती थीं, तब प्रज्ज्वल उनके साथ जबरदस्ती करते थे। महिला ने यहां तक दावा किया कि प्रज्ज्वल उनकी बेटी को वीडियो कॉल करके फ्लर्ट करने की कोशिश करते थे। इसके बाद उनकी बेटी ने प्रज्वल का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

महिला ने कहा है कि उसके परिवार की जान को खतरा है। इस मामले में प्रज्ज्वल के चाचा और पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने कहा है कि 3 दिन पहले ये वीडियो किसने जारी किए। इन्हें पहले क्यों नहीं लाया गया। सच सामने आना चाहिए। जो भी गलत होगा, उसे देश के कानून के मुताबिक सजा भुगतनी होगी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर धारा 354ए, 354डी, 506, 509 में केस दर्ज किया है। पीड़िता ने रेवन्ना और प्रज्ज्वल पर 2019 से 2022 तक यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। वहीं, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जांच के लिए एडीजी वीके सिंह के नेतृत्व में तीन सदस्यों वाली एसआईटी बना दी है। प्रज्वल के दादा प्रधानमंत्री, चाचा मुख्यमंत्री और पिता मंत्री रहे हैं।

प्रज्ज्वल रेवन्ना गौड़ा जनता दल सेक्युलर सुप्रीमो हैं। उनकी मां भवानी रेवन्ना, हासन जिला पंचायत सदस्य थीं। भाई सूरज रेवन्ना एमएलसी हैं। प्रोफाइल से आप अंदाजा लगा सकते हैं जो जितना ऊंचाई पर पहुंचा है वह कहीं न कहीं बहुत नीचे गिरा होगा। देवगौड़ा का परिवार इसका जीता जागता उदाहरण है। प्रज्ज्वल रेवन्ना 2019 में देश मे सबसे कम उम्र के तीसरे सांसद बने। बीजेपी नेता जी. देवराज गौड़ा ने 8 दिसबंर 2023 को प्रदेश अध्यक्ष बीवाई विजयेंद्र को पत्र लिखा था। इसमें देवराज गौड़ा ने प्रज्वल रेवन्ना और उनके परिवार के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे।

देवराज गौड़ा ने लिखा कि एचडी देवगौड़ा के परिवार के कई नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप हैं, जिनमें जेडीएस के एनडीए उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना भी शामिल हैं। उनका दावा है कि 2976 वीडियो वाली एक पेन ड्राइव है, जिसकी फुटेज में दिख रहीं कुछ महिलाएं सरकारी अधिकारी थीं। इन सभी वीडियो का इस्तेमाल महिलाओं ब्लैकमेल करने के लिए हो रहा था।’ देवराज गौड़ा ने दावा किया कि ये पेन ड्राइव कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के पास पहुंच गई थी। सेक्स वीडियो स्कैंडल के खुलासे के बाद से पार्टी में ही प्रज्वल और उनके पिता एचडी रेवन्ना का विरोध हो रहा है। जेडीएस विधायक समृद्धि मंजूनाथ ने प्रज्वल और उनके पिता को पार्टी से निष्कासित करने की मांग की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 अप्रैल 2024 को जिस दिन उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ, उसी दिन सुबह प्रज्वल बेंगलुरु से जर्मनी रवाना हो गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।