• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पीड़ित के घर में 21 अप्रैल को लड़के की शादी है। आग लगने से शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया।

Posted on: Sat, 13, Apr 2024 6:54 PM (IST)
पीड़ित के घर में 21 अप्रैल को लड़के की शादी है। आग लगने से शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया।

कलवारी, बस्ती (दिलीप श्रीवास्तव) थाना क्षेत्र के खेमऊपुर गांव निवासी अजय कुमार के घर में शुक्रवार को बीती रात करीब नौ बजे बिजली सप्लाई करने वाले बोर्ड में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई जिससे कमरे में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। पीड़ित के घर में 21 अप्रैल को लड़के की शादी है। आग लगने से शादी की खुशियों पर ग्रहण लग गया।

अजय कुमार ने बताया कि भतीजे रबि कुमार की शादी 21 अप्रैल को है। शादी की तैयारी जोर शोर से चल रही थी। शादी के लिए सामान खरीद कर दूसरे मंजिल के कमरों में रख दिया गया था। घर के नीचे वाले कमरों में साफ सफाई का कार्य चल रहा है। इसीलिए शादी के लिए खरीदा गया सारा सामान और अनाज ऊपर वाले कमरे में रखा दिया गया था लेकिन शुक्रवार की रात लगभग 9 बजे कमरे में लगे बिजली के बोर्ड में हुए शार्ट सर्किट से कमरे में शादी के लिए रखा कपड़ा, राशन और बर्तन सहित सारा सामान जल कर राख हो गया। घटना के समय घर के पुरुष गेहूं कटवाने के लिए खेत में गए थे। पड़ोसियों ने गाँव वालों की सहायता से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर में रखा सारा सामान जल चुका था। हल्का लेखपाल विकास कुमार मौर्य ने बताया कि जांच कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।