• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अमन पसंद लोग इण्डिया गठबंधन के साथ- अकरम नदवी

Posted on: Sat, 13, Apr 2024 5:57 PM (IST)
अमन पसंद लोग इण्डिया गठबंधन के साथ- अकरम नदवी

बस्ती, 13 अप्रैल। आल इण्डिया कौमी तंजीम के प्रदेश प्रवक्ता मौलाना अकरम नदवी ने कहा देश के हालात बहुत खराब है। संविधान पर खतरा मड़रा है। मौजूदा सरकार पुनः सत्ता में आई तो बाबा साहब का संविधान खत्म कर नया संविधान लागू करेगी जो तानाशाही की बुनियाद पर होगा। वे टाउनहाल के निकट कौमी तंजीम के ऐ पदाधिकारी के आवास पर लोगों से मिल रहे थे।

मौलाना ने कहा ये इलेक्शन देश के नागरिकों के लिये बहुत महत्वपूर्ण है। अपने हक और संविधान की रक्षा के लिये एकजुट होकर इण्डिया गठबंधन के पक्ष में मतदान करना होगा। उन्होने कहा बाबा साहब डा. अम्बेडकर ने हमे ऐसा संविधान दिया जो हर जाति धर्म के नागरिकों को संरक्ष प्रदान करता है लेकिन मौजूदा केन्द्र व प्रदेश की सरकार भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है और नागरिकों का हक छीन रही है। गरीबी, बेरोजगारी से निजात मिलता नही दिख रहा है। सभी लोग मिलकर अंग्रेजों से लड़े थे और देश से बाहर भगाया था।

आज हालात ऐसे ही हैं। हमे अपने ही देश के ऐसे लोगों से लड़ना है जो एक जाति धर्म विशेष के लोगों को टारगेट किया जा रहा है। हम अमन पसंद लोग हैं। इण्डिया गठबंधन को अपना समर्थन देकर देश में अमन पसंद सरकार बनायेंगे जिससे हर जाति धर्म के लोगों को देश में समान अधिकार मिले और वे सिर उठाकर गर्व से जी सकें। मौलाना के बस्ती पहुंचने पर अतीउल्लाह सिद्धीकी, सुबुही निकहत, डा. मारूफ अली, राकेश पाण्डेय गांधियन, राजेन्द्र मोदनवाल, महबूब आलम, मंजू पाण्डेय, नफीस अहमद, अवधेश सिंह, अनिल त्रिपाठी आदि ने उनका फूल मालाओं से स्वागत किया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश जिन्दा को मुर्दा दर्शाने वाले को क्लीनचिट अक्षय तृतीया के दिन एमएलसी सुभाष यदुवंशी ने अतुल आटो प्रतिष्ठान का उद्घाटन सांसद बृजभूषण के खिलाफ यौन शोषण के आरोप तय Deoria: जीवनसाथी से विवाद, जीवनलीला खत्म, बेटी का भी कत्ल DELHI - New Delhi: केजरीवाल को अंतरिम जमानत, 02 जून को करना होगा सरेंडर GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार