• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

परिषदीय विद्यालयों को निजी स्कूलों से कम न समझें अभिभावक- अशोक श्रीवास्तव

Posted on: Sun, 31, Mar 2024 12:56 PM (IST)
परिषदीय विद्यालयों को निजी स्कूलों से कम न समझें अभिभावक- अशोक श्रीवास्तव

बस्ती, 31 मार्च। सदर विकास क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चंगेरवा यादव पुरवा में वार्षिकोत्सव एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव ने कहा परिषदीय विद्यालयों की तस्वीर बदल रही है। सरकार पर्याप्त संसाधन दे रही है साथ ही युवा शिक्षक नित नये प्रयोगों से शैक्षिक गुणवत्ता के मामले में निजी स्कूलों को चुनौती दे रहे हैं। विभाग की ओर से शिक्षकों की दक्षता में वृद्धि के लिये समय समय पर प्रशिक्षण सत्र के भी आयोजन हो रहे हैं। इन सभी मिलेजुले प्रयासों से अभिभावकों की धारणा अब सरकारी स्कूलों के प्रति बदल रही है और लोग अपने बच्चों का प्रवेश इन स्कूलों में करवा रहे हैं।

अशोक श्रीवास्तव ने अध्यापकों को बधाइयां व शुभकामनायें दिया कि तय मानकों पर चंगेरवा यादव पुरवा का विद्यालय बस्ती जनपद मेंं सदैव अपनी उत्कृष्टता को कायम रखे। उन्होने अभिभावकों का आवाह्न करते हुये कहा परिषदीय विद्यालयों को निजी विद्यालयों से कम न समझें और इन्हे अपना सहयोग प्रदान करें। कार्यक्रम को मुसहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसजन यादव, एआरपी अविनाश शुक्ला एवं उमाशंकर ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर विद्यालय से सेवानिवृत्त हुईं प्रधानाध्यापिका मालती पाल को भावभीनी विदाई दी गई।

मुख्य अतिथि ने प्रतीक चिन्ह देकर उन्हे सम्मानित किया, साथ ही स्टाफ ने उपहार भेंट किया। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक सुखराम यादव ने किया। इससे पहले मुख्य अतिथि अशोक श्रीवास्तव, मुसहा विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामसजन यादव, प्रधानाध्यापिका मालती पाल आदि ने सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इसमें क्षेत्रीय अभिभावकों, अध्यापक अध्यापिकाओं तथा छात्र छात्राओं की उपस्थिति रही। छात्र छात्राओं ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर अनिल कुमार, कृष्ण बहादुर पाल, सरिता गोस्वामी, संध्या उपाध्याय, राजकुमारी, शिव सम्पत यादव, इरशाद, सुरेन्द्र कुमार, अतुलकृष्ण राज आदि की उपस्थिति रही।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी नकदी, जेवर लेकर पत्नी फरार, पति ने लगाया न्याय की गुहार कांग्रेस के न्याय पत्र पर मतदाताओं को भरोसा व्यय प्रेक्षक आर.एल. अरूण प्रसाद ने की बैठक, कहा आपसी सहयोग से सम्पन्न होगा चुनाव Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया