• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कलश यात्रा के दौरान बिदके हाथी ने दो महिलाओं समेत एक बालक को मार डाला

Posted on: Thu, 16, Feb 2023 9:50 PM (IST)
कलश यात्रा के दौरान बिदके हाथी ने दो महिलाओं समेत एक बालक को मार डाला

गोरखपुरः जिले के मोहम्मदपुर माफी इलाके में कलश यात्रा के दौरान बिदके हाथी ने दो महिलाओं और एक बच्चे को पटककर मार डाला। सूचना के बाद पहुंची वन विभाग की टीम ने 5 घंटे की मशक्कत के बाद हाथी पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हाथी का पूजन करने के दौरान उसे अधिकतर लोगों ने छूना शुरू कर दिया। भीड़ से चौतरफा घिरने के बाद हाथी अचानक बिदक गया।

उसने कई लोगों को कुचल दिया। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद आयोजन को रद्द कर दिया गया है। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए की मदद का ऐलान किया है। गांव के रहने वाले रामलखन के अनुसार 16 से 24 फरवरी तक गांव में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ का आयोजन किया गया था। पहले दिन करीब डेढ़ बजे कलश यात्रा निकलनी थी। यात्रा में शामिल होने के लिए 2 हाथी और 2 ऊंट किराए पर लाए गए थे। मौके पर पंडाल में एक हजार से अधिक लोग जमा थे।

वहां पर हाथी को देखने और उसके साथ फोटो खिंचवाने वालों की भीड़ जमा हो गई। भीड़ और शोर की वजह से हाथी भड़क गया। उसने पूजा कर रही दो महिलाएं कांति देवी (55) और कौशल्या देवी (50) को सूंड में लपेट लिया। उसके बाद जमीन पर पटक कर पांव से दबा दिया। फिर खेत की ओर भाग निकला।​ कौशल्या देवी की गोद में उनका नाती कृष्णा (4) भी था।

हाथी ने कौशल्या के साथ ही मासूम कृष्णा को भी अपने पांव के नीचे दबाकर मार डाला। दोनों महिलाएं मोहम्मदपुर माफी इलाके की रहने वाली थी। हाथी का नाम प्रसाद है। वह भाजपा विधायक विपिन सिंह का है। विपिन सिंह गोरखपुर ग्रामीण सीट से लगातार दूसरी बार विधायक हैं। वह पूर्व विधायक अंबिका सिंह के बेटे हैं। इससे पहले 13 जनवरी 2020 को इसी हाथी ने अपने ही महावत शब्बीर (25) को पटककर मार डाला था। घटना के बाद हाथी को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया था। हालांकि बाद में विधायक विपिन सिंह उसे छुड़ाकर वापस लेकर चले गए थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप