• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

हेट स्पीच से दुनिया भर के देशों में हो रही भारत की किरकिरी, भाजपा ने बनाई नेताओं की लिस्ट

Posted on: Tue, 07, Jun 2022 11:02 AM (IST)
हेट स्पीच से दुनिया भर के देशों में हो रही भारत की किरकिरी, भाजपा ने बनाई नेताओं की लिस्ट

नेशनल डेस्कः हेट स्पीच को लेकर पूरी दुनिया में बहस छिड़ी है। इसकी शुरूआत भाजपा नेताओं ने की है। हेट स्पीच के जरिये लोगों में नफरत फैलाकर, धार्मिक भावनाओं को भड़काकर, मंदिर मस्जिद के मुद्ेदे उठाकर भाजपा किसी प्रकार सत्ता में बने रहना चाहती है। लेकिन अब इसके साइड इफेक्ट सामने आने लगे है। भारत के सफाई देने के बावजूद मुस्लिम देशों में रह रहे हिंदू सांसत मे हैं।

फिलहाल धार्मिक भावनाएं आहत करने वाले 38 नेताओं की लिस्ट भाजपा ले तैयार कर ली है। इनमें से 27 चुने हुए नेता हैं जिन्हे हेट स्पीच से बचने की हिदायत दी है। इनसे कहा गया है कि धार्मिक मुद्दों पर बयान देने से पहले पार्टी से परमिशन ले लें। पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी करने वाले नूपुर शर्मा और नवीन कुमार पर कार्रवाई के बाद भाजपा एक्शन में दिख रही है। नेताओं के पिछले 8 साल (सितंबर 2014 से 3 मई 2022 तक) के बयानों को आईटी विशेषज्ञों की मदद से खंगाला गया है। करीब 5,200 बयान गैर-जरूरी पाए गए। 2,700 बयानों के शब्दों को संवेदनशील पाया गया। 38 नेताओं के बयानों को धार्मिक मान्यताओं को आहत करने वाली कैटेगरी में रखा गया।

हेट स्पीच वाले नेता

हेट स्पीच वाले नेताओं की लिस्ट में अनंत कुमार हेगड़े, शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, तथागत राय, प्रताप सिम्हा, विनय कटियार, महेश शर्मा, टी. राजा सिंह, विक्रम सिंह सैनी, साक्षी महाराज, संगीत सोम आदि शामिल हैं। इनके बयानों को लेकर देशभर में गुस्सा है।

मेड इन इण्डिया की बिक्री रोकी

पैगंबर मोहम्मद साहब पर विवादित टिप्पणी के बाद अरब देशों में बायकॉट इंडिया सोशल मीडिया में ट्रेंड कर रहा है। इस बीच कुवैत के कुछ सुपर स्टोर्स ने भारत में बने सामानों की बिक्री पर रोक लगा दी है। कुवैत सरकार ने कहा है कि भारत में सत्ता में मौजूद पार्टी के नेताओं ने मुस्लिमों की भावनाओं को आहत किया है। इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। दूसरी ओर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, कुछ लोगों की अमर्यादित टिप्पणी भारत सरकार के विचारों को प्रदर्शित नहीं करती है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।