• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

तंबाकू नियंत्रण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

Posted on: Sat, 23, Apr 2022 12:49 AM (IST)
तंबाकू नियंत्रण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) स्थानीय सिहागान स्थित पंचायत परिसर में तंबाकू नियंत्रण विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता एंव रैली का आयोजन किया गया। तंबाकू एंव नशे के दुष्प्रभाव पर बोलते हुए पटवारी मनप्रीत सिंह ने बच्चों को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। पुलिस थाना से पहुंचे हैड कांस्टेबल मुरारीलाल ने नशा बेचने वालों की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की।

इन्होंने कहा कि किसी भी सार्वजनिक जगह के 100 मीटर दायरे में तंबाकू बेचना दण्डनीय अपराध है। सरपंच प्रतिनिधि बिंदु जगदीश सारस्वत ने बच्चों को नशे से नफरत करने की बात कही। इस दौरान कार्यक्रम में ग्राम सेवक नंदकिशोर वर्मा, गिरदावर हंसराज,पटवारी मनप्रीत, प्रदीप बिश्नोई, जगदीश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से अमनदीप कौर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलेश, सुपरवाइजर मीना कुमारी, महिला बाल विकास कार्यकर्ता सुमन, योगमाया दुर्गा ,सोना देवी, रेखा, भागवती साथिन कौशल्या देवी एलडीसी सीमा देवी मौजूद रही। स्वास्थ्य कार्यकर्ता अमनदीप ने बताया कि 22 अप्रेल से लेकर 31 मई तक यह अभियान चलेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।