• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

दुर्गा पूजा के मद्देनजर शुरू हुई सड़कों की मरम्मत

Posted on: Tue, 04, Oct 2016 7:16 PM (IST)
दुर्गा पूजा के मद्देनजर शुरू हुई सड़कों की मरम्मत

सिलीगुड़ी: (पवन शुक्ला) दुर्गा पूजा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत की जा रही है। जिससे प्रतिमाओं के विसर्जन तथा श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी से निजात दिलाया जा सके। जानकारी के अनुसार बंगाल के महापर्व दुर्गा पूजा की तैयारी परवान चढ़ने लगी है, बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है और कपड़ों का बाजार भी गर्म हो चला है। वहीं साल भर हाथ पर हाथ धरे बैठा नगर निगम प्रशासन भी टूटी सड़कों की मरम्मत में जुटा है।

बताते चलें कि बंगाल का सबसे बड़ा पर्व दशहरा काफी धूमधाम से मनाया जाता है। यहां का दशहरा देखने लोग देश के कोने कोने से आते हैं। दुर्गा प्रतिमाओं और पंडालों की अनूठी छटा हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। सिलीगुड़ी नगर निगम पूरे वर्ष सड़कों की मरम्मत को लेकर मौन रहा। लोग मांग करते रहे लेकिन प्रयास अेनतीजा रहे। ऐसा केवल इसी वर्ष नही, हमेशा होता आया है। पूरे साल गहरी नींद में सोया नगर निगम दुर्गा पूजा आने पर कुम्भकर्णी नींद से जाग उठता है। और सड़कों की मरम्मत शुरू हो जाती है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।