• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

जल संरक्षण के लिये योजना लायेगी बिहार सरकार

Posted on: Sun, 23, Jun 2019 9:26 AM (IST)
जल संरक्षण के लिये योजना लायेगी बिहार सरकार

पटनाः जल संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकार विशेष अभियान लाने की तैयारी में है। बिहार ग्राउंड वाटर कंजर्वेशन बिल-2019 के तहत एक दर्जन से अधिक विभाग मिलकर पानी का महत्व समझाएंगे। सभी सरकारी भवनों, उच्च स्थलों, स्कूलों, सार्वजनिक संस्थानों के छतों पर रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।

तालाबों को चिह्नित कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। साथ ही सभी तालाबों के ऊपर सोलर प्लेट लगाने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। वाटर लेवल मेंटेन करने के लिए चेक डैम बनाए जाएंगे। शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1, अणे मार्ग में लघु जल संसाधन विभाग के कामकाज की पड़ताल की। कहा कि इस बिल का उद्देश्य वाटर लिटरेसी को प्रमोट करना है। जागरुकता अभियान के जरिए पानी के उपयोग और भूमिगत जल की क्षति को रोकने के बारे में बताया जाएगा।

कहा कि पानी की जरूरत देखते हुए रेन वाटर हार्वेस्टिंग जरूरी है। सरफेस वाटर के लिए भी काम करना है। राज्य की छोटी-छोटी नदियों में पानी की उपलब्धता के लिए काम किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बागमती बाढ़ प्रबंधन योजना को केंद्र की मंजूरी के बाद जल्द पूरा करने का आदेश दिया। जल संसाधन के काम की पड़ताल के दौरान अपर मुख्य सचिव अरुण सिंह ने बताया कि योजना को 5 चरणों में पूरा करना है। इस पर सीएम ने कहा कि इसके लिए पहले साइट देख लें, ताकि काम तेज हो सके। भूमि अधिग्रहण पर भी ध्यान देना होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी