• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

थाने में भिड़े बीजेपी, कांग्रेस कार्यकर्ता, लाठी चार्ज

Posted on: Wed, 28, Nov 2018 11:14 PM (IST)
थाने में भिड़े बीजेपी, कांग्रेस कार्यकर्ता, लाठी चार्ज

देहरादूनः रायपुर थाने में बुधवार को भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। हंगामे के दौरान पत्थरबाजी की खबर है। पुलिस को भीड़ तितर बितर करने के लिए लाठियां भांजनी पड़ी फिर भी दोनों पक्ष थाने के अंदर आमने सामने डटे रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह जहां थाने के भीतर धरने पर बैठ गए।

वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं की अगुवाई करने के लिये विधायक उमेश शर्मा काऊ पहुंच गए। निकाय चुनाव परिणाम के बाद 20 नवम्बर को विजय जुलूस के दौरान एमडीडीए डालनवाला कॉलोनी में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी। यहाँ से कांग्रेस प्रत्याशी जीती थी। आरोप है कि भाजपाइयों के घरों में पटाखे छोड़ने के साथ ही पथराव किया गया। जबकि कांग्रेस ने भाजपा पर विजय जुलूस पर पथराव करने का आरोप लगाया था। दोनों पक्षो ने एक दूसरे के खिलाफ रायपुर थेन में शिकायत की थी, लेकिन पुलिस ने सिर्फ भाजपा की शिकायत पर ही कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके विरोध में बुधवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ रायपुर थाने का घेराव करने पहुंचे।

उनके साथ दिनेश अग्रवाल, सूर्यकांत धस्माना, राजकुमार, लाल चंद शर्मा, गोदावरी थापली, दीप बोहरा, प्रभुलाल बहुगुणा समेत कई वरिष्ठ नेता थे, जबकि भाजपा से छात्र राजनीति से जुड़े नेता पहले से ही थाने के गेट पर पहुंच गए थे, थाने के अंदर घुसने को लेकर यहां पहले यहाँ दोनों पक्षों में झड़प हुई। कांग्रेसी थाने के अंदर धरने पर बैठ गए, जबकि पुलिस ने भाजपाइयों को थाना परिसर में ही रोक दिया। दोनों तरफ से एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी चल रही थी कि भाजपा विधायक उमेश शर्मा काऊ पहुंच गए। आरोप है कि इस बीच कांग्रेस की तरफ से पत्थर फेंके गए, जिससे दो भाजपाई चोटिल हो गए। इसके बाद माहौल बिगड़ गया। पुलिस ने भीड़ नियंत्रित करने के लिए लाठियां भांजा बावजूद इसके टकराव जारी रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल