• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

व्यवस्था परिवर्तन चाहती है भाजपा

Posted on: Fri, 18, Aug 2017 10:20 PM (IST)
व्यवस्था परिवर्तन चाहती है भाजपा

मऊ ब्यूरोः (सईदुज़्ज़फर) BJP द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ UP स्वस्थ UP अभियान के अंतर्गत एसआर प्लाजा भुजौटी में बड़ी बैठक की गई। बैठक में विधायक श्रीराम सोनकर, जिलापदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व अन्य सभी वरिष्ठ भाजपा नेता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेश अवस्थी प्रदेश मंत्री रहे जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता व संचालन जिला उपाध्यक्ष गनेश सिंह ने किया।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि, भाजपा के कार्यकर्ता हर परिस्थिति में कार्य करने में सक्षम है हम सरकार में रहें या विपक्ष में कार्यकर्ताओं का उत्साह विपक्ष की चालो को हर बार धराशाई कर देता है। हम सत्ता परिवर्तन नही व्यवस्था परिवर्तन चाहते है। हम सरकार में आने के बाद जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के बीच धरातल पर उतारने में व्यस्त है। भाजपा समाज व पर्यावरण दोनों के हित मे लगातार कार्य कर रही है। कार्यकर्ताओ ने रक्त दान करते हुए समाज मे एक अच्छा उदाहरण प्रस्तुत किया है। विधायक श्रीराम सोनकर ने कहा कि, स्वच्छता अभियान बहुत ही अच्छा व सही दिशा ने चलने वाला अभियान है।

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम पटेल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी जो अभियान चलाती है उसे पूरे मनोयोग से पूरा करती है। बड़े ही दुःख की बात है कि गोरखपुर में जापानी इंसेफ्लाइटिस से मृत बच्चो की लाश पर विपक्ष राजनीति कर रहा है किंतु हमे उस ओर ध्यान नही देना है हमे इस बीमारी की जड़ को समाप्त करना है। जिला प्रभारी देवेंद्र यादव ने कहा कि, मऊ के कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से पार्टी द्वारा निर्धारित कार्य करते हैं यह सर्वत्र चर्चा का विषय बनता है। अपने अध्यक्षीय उद्धबोधन में जिलाध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता अभियान की बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका निर्धारित करने के लिए आहूत की गई है। यह अभियान समाज मे एक सकारात्मक संदेश देगा। इस अवसर पर माधव त्रिपाठी, माधवेन्द्र मिश्र, संतोष सिंह, भगवान दास गुप्त, कवल गिरी, लालचंद चौहान, छोटू प्रसाद, अखिलेश तिवारी, संगीता द्विवेदी, संतोष राय, रविन्द्र सिंह, सत्यमित्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त राय, संजय पाण्डेय, आनंद सिंह रैकवार, अशोक सिंह, डिम्पल जायसवाल, जलज सिंह, प्रेम गोंड़, देवेंद्र मोहन व विजय राजभर सहित सैकङो कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार