• Subscribe Us

logo
04 मई 2024
04 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कांन्स्टेबल को गोली मारकर पुलिसकर्मी फरार

Posted on: Fri, 02, Dec 2016 11:57 PM (IST)
कांन्स्टेबल को गोली मारकर पुलिसकर्मी फरार

गाजियाबाद: गाजियाबाद के कविनगर क्षेत्र में एक कांस्टेबल ने अपने साथी चालक पुलिसकर्मी को गोली मारी और फरार हो गया। इस हमले में घायल पुलिसकर्मी की हालत नाजुक बनी हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि रात लोहामंडी पुलिस चैकी पर तैनात कांस्टेबल उमेश यादव ने साथी जीप चालक सुखबीर को गोली मार दी और वहां से फरार हो गया। गोली चलाने के कारण का पता नहीं चल सका। सुखबीर को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ज्यादा खून बह जाने की वजह से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद हमला करने वाला कांस्टेबल फरार हो गया। पुलिस का कहना है कि फरार कांस्टेबल की तलाश की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।