यमुना एक्सप्रेस-वे पर आपस में भिड़ी 12 गाडि़यां
यमुना एक्सप्रेस-वे पर आपस में भिड़ी 12 गाडि़यां
आगरा: उत्तर प्रदेश में मथुरा जिले के यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह घने कोहरे के कारण 12 गाडयिां आपस में टकरा गई। इस हादसे में 2 की मौत हो गई व 10 से ज्यादा लोगों के घायल होने की खबर है। आपको बता दें दो दिनों से दिल्ली एनसीआर और आसपास के इलाकों में कोहरे की घनी चादर देखने को मिल रही है। वाहनों के आगे दूर तक धुध दिख रहा है। आगरा यमुना एक्सप्रेस वे पर गाडि़यों की स्पीड लिमिट भी कम नही होती इसलिये हादसों की वजह स्वाभाविक है। मौर पर पुहंची पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचा रही है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।