• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

देश राहुल को नेता नही स्वीकार कर रहा: रीता

Posted on: Tue, 08, Nov 2016 11:45 PM (IST)
देश राहुल को नेता नही स्वीकार कर रहा: रीता

इलाहाबाद: कांग्रेस का साथ छोड़ कमल को साथ लेकर चलने वाली रीता बहुगुणा जोशी ने कांग्रेस पर बड़ा हमला किया है। कहा कि राहुल गांधी को राजनीति नहीं आती है। कार्यकर्ताओं को कैसे जोड़ा जाता है यह उन्हें सीखना होगा। देश उन्हे नेता के रूप में नही स्वीकार कर रहा है। रीता ने कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रमोद तिवारी रामपुर के अलावा किसी दूसरी जगह से चुनाव में जीत कर दिखा दे मैं पार्टी से स्तीफा दे दूंगी। रीता जोशी ने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चाचा भतीजे की लड़ाई और कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों से कुछ होने वाला नहीं है। इस बार 2017 में बीजेपी नम्बर वन रहेगी। कांग्रेस पार्टी 10 सीट भी नहीं पाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।