• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

राजगीर में जुटे दिग्गज, जदयू की बैठक 17 को

Posted on: Sun, 16, Oct 2016 6:28 PM (IST)
राजगीर में जुटे दिग्गज, जदयू की बैठक 17 को

राजगीर: (राजेश कुमार साहू) सोमवार को आयोजित होने वाले जदयू राष्ट्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के लिए डेेढ़ हजार से अधिक प्रतिनिधि राजगीर आ चुके हैं। सीएम नीतीश कुमार के अलावा जदयू के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव, प्रवक्ता केसी त्यागी के अलावा तमाम बड़े नेता बैठक में शामिल होंगे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के साथ ही मजिस्ट्रेट तैनात है। सुरक्षा को लेकर व्यापक स्तर पर बन्दोबस्त किये गये हैं।

दूसरे दिन की बैठक में जदयू के तमाम पदाधिकारियों के अलावा जीविका की महिलाएं शामिल होंगी। सीएम शराबबंदी के साथ ही गांवों में मौन क्रांति लाने के लिए उनके कार्यों की सराहना करेंगे। वर्ष 1994 में लालू प्रसाद से अलग होने के बाद नीतीश ने समता पार्टी का गठन किया था। उसके बाद उसका नामकरण जदयू के रूप में किया गया। मगध की राजधानी रहा राजगीर पहले ही इतिहास लिखता आ रहा है। लेकिन विश्व शांति स्तूप पर विधानसभा की बैठक करवाकर नीतीश ने राजगीर के इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।