• Subscribe Us

logo
25 मई 2024
25 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सपा को एक और झटका, 5 बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह भाजपा में

Posted on: Sat, 30, Mar 2024 10:25 AM (IST)
सपा को एक और झटका, 5 बार प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह भाजपा में

लखनऊ। लोकसभा चुनाव की घोषणा होते ही नेताओं के दल छोड़कर दूसरे दलों में जाने का सिलसिला जारी हो गया है। इसी कड़ी में 5 बार सपा की प्रदेश अध्यक्ष रहीं गीता सिंह ने भी डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के सामने अपने समर्थकों संग भाजपा का दामन थाम लिया। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी

उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कमलपाल कौर (लखीमपुर), पंजाबी अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष हरपाल सिंह जग्गी (लखीमपुर), पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पुनीतपाल मोंटी अहलूवालिया (लखीमपुर), सपा के पूर्व प्रदेश सचिव अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ हरपाल सिंह राना (लखीमपुर), जिला पंचायत सदस्य पूजा सिंह, कांग्रेस के प्रदेश सचिव व डुमरियागंज विधानसभा से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी सच्चिदानंद पाण्डेय (सिद्धार्थनगर), वरिष्ठ सर्जन डॉ. कौशल वर्मा (लखीमपुर), पूर्व चेयरमेन कल्पना बाजपेयी (लखीमपुर) आदि ने अपने समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा पूरे देश में जनता का गठबंधन मोदी और भाजपा के साथ हो चुका है। केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनेगी और मोदी जी के नेतृत्व में राजग गठबंधन को 400 से अधिक सीटें मिलेगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कान्ता कर्दम, अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज वर्मा उपस्थित रहीं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान जारी जानिये बस्ती मंडल में कहां कितनी हुई वोटिंग Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला की मौत मतदान केन्द्र से अचानक गायब हुईं पीठासीन अधिकारी शालिनी चतुर्वेदी, एफआईआर दर्ज Lucknow: लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस के पत्नी की हत्या