• Subscribe Us

logo
24 मई 2024
24 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा नेता के यौन उत्पीड़न से परेशान महिला वकील ने उठाया खौफनाक कदम

Posted on: Sat, 23, Mar 2024 6:08 PM (IST)
भाजपा नेता के यौन उत्पीड़न से परेशान महिला वकील ने उठाया खौफनाक कदम

यूपी डेस्कः मुजफ्फरनगर के सिविल लाइस थाना क्षेत्र के फ्रेंड्स कॉलोनी में भाजपा नेता के मोहजाल में फंसी एक महिला वकील सुसाइड करने को मजबूर हो गई। गंभीर हालत में महिला वकील को एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। पीड़िता का बयान लेने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। महिला वकील का आरोप है कि 10 साल पहले छपर थाना क्षेत्र का एक भाजपा नेता उसके संपर्क में आया था।

शादी का झांसा देकर वो उसके साथ यौन उत्पीड़न करने लगा। आरोप है कि जब-जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। आरोपी के उत्पीड़न से तंग आकर पीडिता ने शुक्रवार रात जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने महिला वकील को गंभीर हालत में गांधी कॉलोनी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। महिला ने यह तीसरी बार खौफनाक कदम उठाया है। पीड़िता की मां ने भी इस मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चरित्र निर्माण शिविर में बच्चों ने सीखा दंड बैठक, सूर्य नमस्कार, लाठी के मार एवं बचाव मतदान की समाप्ति तक सील रहेगी भारत नेपाल सीमा शरीब खरीदते, बेंचते 2 गिरफ्तार जानिये लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों के खर्चे 44 डिग्री पार हुआ जिले का तापमान, गर्मी से लोगो का हाल बेहाल Ayodhya: सरयू में डूबे युवक का शव बरामद, डूब कर मरने वालों का सिलसिला जारी GUJRAT - Bharuch: अलग अलग मार्ग दुर्घटनाओं में 2 की मौत