• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

’’सिम्पलिसिटी एण्ड विसडम’’ का विमोचन

Posted on: Wed, 13, Feb 2019 12:06 AM (IST)
’’सिम्पलिसिटी एण्ड विसडम’’ का विमोचन

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) तप्रयाग के परमार्थ निकेतन शिविर अरैल क्षेत्र, सेक्टर 18 में देश की सम्भ्रांत हस्तियों ने पूज्य स्वामी प्रज्ञाननन्द जी महाराज के जीवन, सत्संग, सानिध्य और संस्मरण पर आधारित दिनेश सहारा द्वारा रचित पुस्तक ’’सिम्पलिसिटी एण्ड विसडम’’ का विमोचन किया।

श्री दिनेश शाहरा जी ने छः वर्षो के अथक प्रयासों के पश्चात इस सुन्दर कृति की रचना की। विमोचन अवसर पर पश्चिम बंगाल के राज्यपाल महामहिम केशरीनाथ त्रिपाठी, स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज, अनुराग शास्त्री, अनूप जलोटा, निवर्तमान न्यायमूर्ति एवं कुलाधिपति बनारस विश्व विद्यालय गिरिधर मालवीय, निर्वतमान न्यायमूर्ति अरूण टण्डन, जस्टिस उमेश सिरोही, साध्वी भगवती सरस्वती, मोहन, उत्तराखण्ड न्यायमूर्ति राजेश तिवारी,

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक संवत, मेला एसडीएम सेक्टर 18 आलोक कुमार गुप्ता सहित कई गणमान्यरेंं ने भाग लिया। परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि पूज्य स्वामी प्रज्ञाननन्द जी महाराज वास्तव में एक ऐेसे फकीर थे जो दिल से अमीर थे। सभी ने पूज्य स्वामी चिदानन्द सरस्वती जी महाराज के पावन सानिध्य में विश्व शान्ति यज्ञ में आहूतियां समर्पित कर विश्व ग्लोब का जलाभिषेक किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।