• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निकाली गई मशाल रैली

Posted on: Mon, 17, Dec 2018 10:37 PM (IST)
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, निकाली गई मशाल रैली

अयोध्या ब्यूरोः (विनोद तिवारी) बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ समाज में लड़कों और लड़कियों के बीच के भेदभाव खत्म करने और समाज में समरूपता लाने की अनोखी पहल आज अयोध्या जनपद के जीजी आईसी सकूल से निकलने वाली विशाल मशाल रैली में देखने को मिली।

जीजी आईसी कालेज से निकली इस रैली को अयोध्या के महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश सिंह बादल, भाजपा नगर अध्यक्ष जयशंकर श्रीवास्तव, अयोध्या जनपद के जिलाधिकारी अनिल पाठक एवं जिला विकास अधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के पूर्व आयोजित समारोह में बोलते हुये भाजपा नेता ओम प्रकाश बादल ने कहा कि एक समय था कि जब लड़कियों को लेकर समाज में तमाम तरह की भ्रान्तियां थीं और लड़कियों का पैदा होना एक अभिशाप समझा जाता था पर आज स्थिति भिन्न है। आज देश और समाज को लड़कियां एक नया आयाम थे रहीं हैं। पढ़ाई से लेकर विभिन्न क्षेत्रों में लड़कियां लड़कों को पछाड़ कर आगे जा रहीं हैं।

महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि लड़कियां आज भारत की शान को चारों दिशाओं में फैला रहीं है। जिलाधिकारी ने कहा कि लड़कियां भारत का भविष्य हैं। आज भारत वर्ष की लड़कियां विभिन्न क्षेत्रों में न सिर्फ अपने देश में बल्कि पूरी दुनिया में अपनी सफलता के जरिये भारत का परचम लहरा रही हैं। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका पांडेय सहित तमाम महिलाओं अध्यापिकाओं और एन सी सी कैडेटस सहित महिला ग्राम प्रधानों को पुरुष्कृत भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अयोध्या के जिलाधिकारी अनिल पाठक एवं संचालन जानेमाने पत्रकार विवेकानन्द पांडे ने की।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी कार की ठोकर से बाइक सवार दो घायल Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन