• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

भूमि विवाद में घायलों की हालत नाजुक

Posted on: Thu, 22, Mar 2018 9:12 AM (IST)
भूमि विवाद में घायलों की हालत नाजुक

दरभंगाः (राजेश कुमार साहू) चर्चित भूमि विवाद में दो घायलों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया। इसमें एक की हालत नाजुक है। बताया जाता है कि मधुबनी जिले के फूलपरास थाना क्षेत्र के महथौड़ खूड़ गांव निवासी ललित यादव की पत्नी मंजू देवी व सत्यनारायण यादव को गांव के कुछ लोगों ने पहले गोली मारकर हत्या करने की कोशिश की।

भगवान का शुक्र था कि गोली पीड़ित को नहीं लग कर दिवार पर लगी। बावजूद इसके दोनों को फरसा से मारकर अधमरा कर दिया गया। मंजू देवी का सर फटा हुआ है। जबकि, सत्यनारायण का हाथ बेकार हो गया है। मामले को लेकर दिए गए बयान में सुधीर यादव, रामकुमार यादव, हरिलाल यादव, रामप्रकाश यादव सहित अन्य को नामजद बनाया है। बताया कि घर के सामने सरकारी भूमि को कुछ लोग कब्जा करना चाहते थे। इसका विरोध करने पर हमला कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।