• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सुरेरी पुलिस ने हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार किये

Posted on: Sat, 03, Sep 2016 2:05 PM (IST)
सुरेरी पुलिस ने हत्या के दो अभियुक्त गिरफ्तार किये

जौनपुर: 01 सितम्बर को थाना सुरेरी अन्तर्गत करौदी नूरतकिया निवासी सीला देवी की उस के पति व ससुर द्वारा रस्सी से गला घोट कर हत्या कर दी गयी थी, जिस के सम्बन्ध में थाना सुरेरी पर मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिये प्रयासरत थी। थानाध्यक्ष सुरेरी मय फोर्स के सम्भावित ठिकानो पर दबिश दिया जा रहा था। इसी गीच मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त 1. रामनरायण पुत्र स्व. महादेव 2. सुरेन्द्र प्रताप पुत्र रामनरायण ग्राम करौदी नरतकिया थाना सुरेरी जौनपुर को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों की निशानदेही पर आला कल्त रस्सी बरामद हुई। आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त अभियुक्तों को जेल भेजा गया। इसी कड़ी में थाना खुटहन में एक वारंटी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गैर जमानती वारंट का अभियुक्त राजेश यादव पुत्र लौटन यादव ग्राम पटहटिया थाना खुटहन जौनपुर को एसआई हौसिला सिंह मय हमराही द्वारा खुटहन चैराहे से गिरफ्तार किया गया। थाना स्थानीय से आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को सम्बन्धित न्यायालय भेजा गया।

थाना मीरगंज में एक वारंटी गिरफ्तार

थाना मीरगंज में गैर जमानती वांरट का अभियुक्त संतोष पासी पुत्र शिवशंकर पासी ग्राम गोघना थाना मीरगंज जौनपुर को थानाध्यक्ष मीरगंज मय हमराही आरक्षीगण द्वारा अभियुक्त के घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। आवश्यक कार्यवाही उपरान्त अभियुक्त को जेल भेजा गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी