• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

वकील का दावाः जिंदा है रामवृक्ष

Posted on: Wed, 08, Jun 2016 2:23 PM (IST)
वकील का दावाः जिंदा है रामवृक्ष

मथुरा: (विष्णु चंद गुप्ता) जवाहरबाग कांड का आरोपी रामवृक्ष यादव जिंदा है। यह दावा रामवृक्ष यादव के वकील शशिकांत गौतम ने किया है। वहीं गौतम का दावा है कि जवाहरबाग में फायरिंग के दौरान 600 लोगो की मौतें हुई हैं। सवाल ये खड़ा होता है कि रामवृक्ष के वकील के दावों में कितनी सच्चाई है। कैसे इस पर भरोसा किया जाये।

टाइम्स ऑफ इंडिया में कल छपी खबर के मुताबिक वकील गौतम का दावा है कि रामवृक्ष यादव पुलिस मुठभेड़ में नहीं मारा गया, क्योंकि घायल अवस्था में उसे पुलिस लाइन में देखा गया था। उसके बाद से वह गायब हो गया। वकील शशिकांत गौतम ने यह भी कहा कि पुलिस ने उन्हें जानबूझ कर रामवृक्ष का शव दिखाने से इनकार कर दिया था।

जबकि रामवृक्ष यादव की बेटी तरोनी ने वकील गौतम को फोन कर रामवृक्ष यादव के शव की शिनाख्त के लिए भेजा था। लेकिन उसके बाद उसका कोई फोन नहीं आया इससे भी ये अंदेशा होता है कि उसकी बेटी को रामवृक्ष के जीवित होने के बारे में कोई न कोई जानकारी अवश्य मिल गई होगी। बता दें यूपी के पुलिस महानिदेशक जावीद अहमद ने ट्वीट कर मीडिया को जानकारी दी थी कि मथुरा कांड के मास्टरमाइंड रामवृक्ष यादव की मौत हो चुकी है। वहीं मुख्यमंत्री कार्यालय ने भी रामवृक्ष के मारे जाने का बयान जारी किया है। मथुरा कांड का खलनायक रामवृक्ष यादव के वकील का यह दावा अब चैंकाने के लिए काफी है। हालांकि इस दावे में कितनी सच्चाई है यह कहना बहुत ही मुश्किल है। लेकिन इतना जरूर तय है कि दो पुलिस अधिकारियों की शहादत और 29 लोगों की मौत के बाद भी इस रहस्यमयी कांड की कई परतें खुलना अभी बाकी है।

वहीं दूसरी ओर पुलिस ने रामवृक्ष यादव के शव का अंतिम संस्कार करने से पहले उसका डीएनए टेस्ट कराने की भी जहमत नहीं उठाई इससे साफ पता चलता है कि पुलिस कहीं न कहीं कुछ छिपा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।