• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी में जंगलराज, नही होगी सत्ता में वापसी

Posted on: Sat, 13, Feb 2016 7:23 PM (IST)
यूपी में जंगलराज, नही होगी सत्ता में वापसी

इलाहाबादः भारतीय जनता पार्टी ने आज समाजवाादी पार्टी सरकार पर उत्तर प्रदेश में जंगल राज फैलाने का आरोप लगाया। आरोप है कि प्रदेश में लोगों की हत्याएं, अपहरण, महिलाओं के बलात्कार चिंताजनक हैं। भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुलायम सिंह यादव और लालू प्रसाद के परिवारों में वैवाहिक संबंध हैं। ऐसा लगता है कि सपा प्रमुख को उपहार मंे राजद प्रमुख का धोखा मिला है, जिनका पड़ोसी बिहार में शासन जंगल राज जैसा हो गया है।’ सिंह ने कहा, ‘‘नीतीश कुमार के साथ अब सत्ता साझा कर रहे प्रसाद उस राज्य में जंगल राज वापस लाने में व्यस्त हैं। जहां तक अपराध के मामलों की बात है, यादव उप्र को शीर्ष पर ले जाने में सफल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो की रिपोर्ट ने सांप्रदायिक दंगों तथा हत्या, बलात्कार एवं अपहरण जैसे जघन्य अपराध के मामलों के आधार पर देश में 10 सबसे खतरनाक राज्यों की पहचान की है। सिंह ने कहा कि हम पूछना चाहते हैं कि क्या सपा प्रमुख तथा उनके बेटे एवं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इस तथ्य पर गर्व करेंगे कि, उप्र इस सूची में शीर्ष पर हैं। इसके बाद दूसरे स्थान पर बिहार और तीसरे स्थान पर तृणमूल कांग्रेस शासित पश्चिम बंगाल है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।