• Subscribe Us

logo
27 अप्रैल 2024
27 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सिद्धार्थनगर में मना वन महोत्सव, माननीयों ने लगाये पौधे

Posted on: Sun, 05, Jul 2020 4:59 PM (IST)
सिद्धार्थनगर में मना वन महोत्सव, माननीयों ने लगाये पौधे

सिद्धार्थ नगरः प्रभागीय निदेषक सामाजिक वानिकी, वन प्रभाग के तत्वाधान में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ग्राउन्ड में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा राज्य ंमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ0 सतीश चन्द्र द्विवेदी की अध्यक्षता एवं सांसद जगदम्बिका पाल, विधायक श्यामधनी राही, अमर सिंह चौधरी, पुलिस अधीक्षक विजय ढुल, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग की उपस्थिति में वन महोत्सव व शपथ ग्रहण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर नीम, बेल, पाकड़, जामुन, कदम्ब, शहजन आदि पौधों का रोपण किया गया। मुख्य अतिथिने अपने सम्बोधन में कहा कि उ0प्र0 सरकार द्वारा 25 करोड़ वृक्षारोपण का कार्यक्रम रखा गया है। यह कार्यक्रम 01 जुलाई 2020 से 07 जुलाई 2020 तक वन महोत्सव के रूप में मनाया जायेगा। वृक्ष हमारे जीवन की महत्वपूर्ण कड़ी है, वृक्ष हमें आक्सीजन प्रदान करते है मानव जीवन के लिये इसका बहुत महत्व है, इसलिये पौधरोपण करना बहुत आवश्यक है। इस कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वि0 एवं रा0) सीताराम गुप्ता, वन विभाग के कर्मचारी, भाजपा के कार्यकर्ता नरेन्द्रमणि त्रिपाठी, घनश्याम मिश्रा, राघवेन्द्र पाण्डेय, कौशल त्रिपाठी, दीपक मौर्य व अन्य की उपस्थिति रही।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।