• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रशासन की संवेदनहीनताः खुद नदी में कूदे पूर्व विधायक

Posted on: Sun, 21, Oct 2018 12:02 PM (IST)
प्रशासन की संवेदनहीनताः खुद नदी में कूदे पूर्व विधायक

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) चन्दौली जिले में मूर्ति विसर्जन करने गए किशोर की कर्मनाशा नदी में डूबने से मौत हो गई। इस हादसे में प्रशासनिक स्तर पर संवेदनहीनता दिखाई गई। इसके बाद पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू किशोर का शव खोजने के लिए खुद नदी में कूद पड़े। ग्रामीणों की मदद और कड़ी मशक्कत के बाद तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद शव को नदी से निकाला जा सका। सूचना देने के बावजूद मौके पर गोताखोर नहीं पहुंचे। सैयदराजा विधानसभा के धनाइतपुर गांव में शुक्रवार शाम को मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन लोग कर्मनाशा नदी में डूबने लगे। इसमें दो लोगों को ग्रामीणों ने बचा लिया। इसमें लक्ष्मनपुर निवासी जामवन्त यादव की डूबने से मौत हो गयी।

देर रात स्थानीय लोगों और पुलिस ने नदी में शव खोजने का प्रयास किया। लेकिन कामयाबी नहीं मिली। सुबह सूचना देने के बावजूद मौके पर गोताखोर नहीं पहुंचे। सूचना पाकर पहुंचे पूर्व विधायक ने भी जिले के आलाधिकारियों से शव को खोजने के लिए बात की। लेकिन प्रशासन उदासीन बना रहा। इससे नाराज पूर्व विधायक मनोज सिंह डब्लू खुद नदी में कूद पड़े। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से किशोर जामवंत यादव का शव नदी से बाहर निकाला गया. पोस्टमार्टम के लिए भी पूर्व विधायक को संघर्ष करना पड़ा।

पूर्व विधायक ने जिला प्रशासन की इस कार्यप्रणाली को बेहद निंदनीय और संवेदनहीन करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने दुःखी परिवार की मदद सिर्फ इसलिए नहीं की क्योंकि वह एक जाति विशेष से आता है। किशोर की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने भी पुलिस प्रशासन पर की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।