• Subscribe Us

logo
28 अप्रैल 2024
28 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बेर तोड़ने पर विवाद, दो सग भाइयों की मौत

Posted on: Wed, 14, Feb 2018 9:57 AM (IST)
बेर तोड़ने पर विवाद, दो सग भाइयों की मौत

इलाहाबादः उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के मांडा क्षेत्र में बेर तोड़ने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने घर में घुसकर 2 सगे भाईयों की हत्या किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मांडा क्षेत्र के बघौरा गांव निवासी शिवसागर और जिया लाल सोनकर ने महाशिवरात्रि पर बेचने के लिए बेर एकत्रित कर रहे थे।

बेर तोड़ने को लेकर ही उनके बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जिया लाल पक्ष के लोगों ने 55 वर्षीय दशरथ और उनके भाई 40 वर्षीय राकेश के घर में घुसकर कुल्हाड़ी और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना में अन्य लोगों को भी चोट आई है। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इस सिलिसिले में एक आरोपी जीत लाल सोनकर को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि जिया लाल और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।