मुनस्यारी महोत्सव में सीएम हरीश रावत ने गिनाईं सरकार की खूबियां
पिथौरागढ़: विधानसभा धारचूला के तहसील मुनस्यारी में आयोजित मुनस्यारी महोत्सव, 2016 के समापन कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, यहां की परम्परा को जीवन्त रखने हेतु राज्य सरकार प्रत्येक वर्ष पूरे राज्य में मेले एवं महोत्सवों पर 25 करोड़ रूपये व्यय कर रही है। आयोजनों से जहां एक ओर हमारी लोक संस्कृति व कला रक्षित हो रही है वही पर्यटन को भी बढ़ावा मिल रहा है। इसके अतिरिक्त मेलों में स्थानीय काश्तकारों एवं किसानों द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन भी मेलों के माध्यम से किया जा रहा है, इन मेलों के माध्यम से जनता को कम मूल्य एवं आसानी से स्थानीय उत्पाद प्राप्त होते है वही काश्तकारों, शिल्पीयों को भी लाभ मिलता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य जितनी अधिक तरक्की करेगा, गरीबो का उतना हिस्सा बढ़ेगा।
ख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं के उत्थान हेतु अनेक कार्य कर रही है, प्रदेश सरकार द्वारा कन्या के जन्म से लेकर वृद्वावस्था तक अनेेक योजनाऐं संचालित की जा रही है। उन्होंने महिला समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री को राज्य एवं राज्य से बाहर बिक्री हेतु ले जाने का सम्पूर्ण व्यय सरकार द्वारा व्यय किये जाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य में वर्तमान में कुल 1000 सड़कों में कार्य किया जा रहा है। उत्तराखण्ड राज्य देश के सबसे तेजी से विकास में बढ़ रहे 6 राज्यों में शामिल है उन्होंने कहा कि राज्य की निरन्तर तरक्की हो रही है, यहां की प्रति व्यक्ति औसत आय बढ़ने के साथ ही सेवा, औद्योगिक एवं पर्यटन के क्षेत्र में निरन्तर तेजी से विकास हो रहा है साथ ही विद्युत 23 से 24 घण्टे उपलब्ध करायी जा रही है।
इसके अतिरिक्त वर्ष 2017 तक उत्तराखण्ड चैबीस घंटे बिजली देने वाला राज्य भी बन जाएगा व वर्ष 2018 तक सभी गांव सड़कों से जुडेंगे 1000 नई सड़कों का निर्माण किया जाएगा तथा 2022 तक राज्य सरकार द्वारा राज्य के प्रत्येक नागरिक को रोजगार से जोड़ा जायेगा तथा 2020 तक राज्य सरकार का लक्ष्य है कि राज्य से गरीबी को पूर्णतया समाप्त करना है। वर्तमान में 200 महिला स्वंय सहायता समूह राज्य में बेहतर कार्य कर रहे है। इसके अतिरिक्त गरीब परिवारों को 3 एवं 5 बकरियां निशुल्क उपलब्ध करायी जा रही है।