• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गांधी जी ने यहां 11 दिन कराया था इलाज

Posted on: Mon, 03, Oct 2016 9:20 PM (IST)
गांधी जी ने यहां 11 दिन कराया था इलाज

आगरा: (विष्णु गुप्ता) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की यादें वैसे तो हर दिल में बसती हैं, लेकिन कुछ ऐसे स्थान भी हैं, जो आज भी उनके बताए गए मार्गों पर चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। ऐसा ही एक स्थान है आगरा में। गांधीजी ने पूरे देश को सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था और अपने इन्हीं सिद्धांतों से भारत को 1947 में आजाद करवाया था। गांधी जी दिल्ली में 30 जनवरी 1948 को प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे। तब नाथूराम गोडसे ने उनकी हत्या कर दी थी। राष्ट्रपिता की कुछ ऐसी ही यादों को समेटे हुए आगरा में बनाया गया गांधी स्मारक अपनी एक महत्वपूर्ण पहचान रखता है। महात्मा गांधी आगरा के इस स्थान पर 11 दिन तक अपने स्वास्थ सुधार के लिए यहां ठहरे थे।

गांधी स्मारक के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य राष्ट्रपिता महात्मा गांधी स्वतंत्रता आंदोलन के समय अपने वृहद जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत 10 सितम्बर 1929 से 21 सितम्बर 1929 तक इस स्थान पर ठहरे थे। इस दौरान बापू आगरा के प्रमुख जौहरी एवं व्यवसाई रामकृष्ण मेहरा के अतिथि रहे। सन 1948 में गांधी जी के निधन के उपरांत रामकृष्ण मेहरा के पुत्र बृजमोहन दास मेहरा ने इस भवन एवं परिसर को गांधी स्मारक के लिए दान किया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।