• Subscribe Us

logo
06 मई 2024
06 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नहाने गये तीन किशोरों की मौत

Posted on: Tue, 14, Jun 2016 1:53 PM (IST)
नहाने गये तीन किशोरों की मौत

चन्दौली: उत्तर प्रदेश में चन्दौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में गंगा स्नान करने गए 3 किशोरों की डूबकर मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार मवईकला गांव के रहने वाले सूरज (15), शुभम (12), गोलू (18), विशाल और अभिषेक गंगा दशहरा के अवसर पर गांव में ही स्थित गंगा नदी में स्नान करने गए थे। नहाते समय गहरे पानी में चले जाने से सभी डूबने लगे।

स्थानीय गोताखोरों ने अथक प्रयास के बाद विशाल और अभिषेक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया मगर सूरज, शुभम और गोलू की गहरे पानी में जाने से डूब कर मृत्यु हो गई। तीनों किशोरों के शवों को बरामद कर लिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।