• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

इलाहाबाद पहुंचे वरूण, कार्यकर्ताओं में जोश

Posted on: Sun, 01, May 2016 1:02 PM (IST)
इलाहाबाद पहुंचे वरूण, कार्यकर्ताओं में जोश

इलाहाबाद। भाजपा सांसद वरुण गांधी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर इलाहाबाद पहुंचे। उनके दौरे पर पूरे शहर को वरुण गांधी के पोस्टर व होर्डिंगों से सजाया गया था। वरुण ने इलाहाबाद में एक बौद्धिक संगोष्ठी में भाग लिया। उनके यहां आने के पहले तक खासतौर पर शहर के युवा कार्यकर्ताओं में खासा जोश दिखा। उनके आगमन से उत्साहित समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें सीएम प्रत्याशी घोषित करने की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्ती और बैनर ले रखा था, जिसमें वरुण को सीएम पद का प्रत्याशी घोषित करने संबंधी मांग लिखी हुई थी।

वरुण गांधी

बता दें कि वरुण गांधी के आने के बाद जिस तरह संगठन ने उनसे दूरी बनाकर रखी उससे इस बात की चर्चा है कि यह पार्टी की आंतरिक गुटबाजी है। यह हाल उस जिले का है जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य आते हैं। वरुण का इलाहाबाद पहुंचना भले ही संगठन का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं था लेकिन कार्यकर्ताओं के बीच उठापटक जारी है। इलाहाबाद में वरुण के आने का कार्यक्रम जिला प्रशासन को पता था। लेकिन पार्टी की ओर से कोई तैयारी नहीं की गई थी।

साथ ही ज्यादातर भाजपाई कार्यक्रम से दूर ही रहे। देखने में लग रहा है कि नया प्रदेशाध्यक्ष मिलने के बाद भी गुटबाजी थम नहीं रही है। इसके पीछे यह भी हो हैं कि वरुण के समर्थक आए दिन उनका नाम उप्र के भावी मुख्यमंत्री के रूप में सामने लाते रहे हैं। ऐसे में कोई भी नेता नहीं चाहेगा कि उनके साथ खड़े होकर पार्टी के दूसरे नेताओं या प्रदेश अध्यक्ष को नाराज किया जाए। बता दें कि प्रदेश अध्यक्ष पद पर केशव की घोषणा के बाद जिस तरह पार्टी ने सबको आश्चर्यचकित किया उससे यह भी संभावना बढ़ गई है कि हो सकता है कि सीएम कैंडिडेट का नाम भी लोगों को चौकानें वाला सकता है।

कार्यक्रम के दौरान कुछ बीजेपी के कार्यकर्ता अपने नेता के स्वागत में इतने उतावले हो गए कि उन्होंने सरकारी सम्पत्ति को भी नुकसान पहुंचा दिया। कार्यकर्ताओं की धक्का- मुक्की में जहां सर्किट हाउस के मेन गेट का कांच चकनाचूर हो गया वहीं कई कार्यकर्ता चोटिल हो गए। सर्किट हाउस में सरकारी सम्पत्ति को हुए नुकसान को लेकर अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम हरिओम शर्मा का कहना है कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जायेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र